मनासा। मंगलवार को देवरी खवासा के शनि मंदिर पर शनि जयंती के पावन पर्व पर शनि मंदिर पर अभिषेक व हवन हुआ।साथ ही घाटी वाले हनुमान जी का भी अभिषेक कर चोला चढ़ाया गया वही शनि मंदिर पर 10 से 2ः00 बजे तक शनि महाराज की कथा का आयोजन भी रखा गया शाम 4ः00 बजे महा आरती कर महाप्रसादी का आयोजन किया गया वही कुंड वाले हनुमान मंदिर पर गांव आँकली वालों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के सभी गांव की धर्म प्रेमी जनता ने भंडारे का लाभ लिया। शनि मंदिर के इस कार्यक्रम में देवरी खवासा,लोडकिया,गांगनिया खेड़ी, खीमपुरा,खजूरी,आँकली,सोजावास ,रूपावास,खेड़ी,नलखेड़ा आदि 12 गांव के लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।