BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 12:02 pm
KHABAR : ऊर्जा मंत्री के घर के पास वाले इलाके में बिजली गुल, देर रात शिकायत मिलते ही प्रद्युम्न तोमर ने किया निरीक्षण, जीई को सस्पेंड करने के दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास वाले इलाके में लंबे समय तक बिजली गुल रही। देर रात शिकायत मिलते ही ऊर्जा मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्र के जीई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।


दरअसल, ग्वालियर में बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी के बीच लगातार बिजली फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान है। ऐसे में मंगलवार देर रात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास बिजली गुल होने की शिकायते पहुंची। वह देर रात ही औचक निरीक्षक करने के लिए निकल गए। पाताली हनुमान क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान तानसेन नगर ज़ोन में विद्युत आपूर्ति बाधित पाई गई।


ऊर्जा मंत्री को स्थानीय लोगों से चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि पिछले तीन से चार घंटे से बिजली गुल है। ऐसे में ऊर्जा मंत्री ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता को संस्पेंड करने के निर्देश विद्युत अधिकारियों को दिए। इसके अलावा मंत्री तोमर ने फूलबाग, ट्रांसपोर्ट नगर और मोतीझील जोन का भी औचक निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर में उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति की जानकारी भी ली। प्रद्युम्न तोमर ने उपभोक्ताओं से मोबाइल पर बात करने के बाद शिकायत समाधान करने के लिए उन्हें आश्वास्त भी किया। वहीं ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक नितिन मांगलिक को शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE