नीमच। जिले के सरवानिया महाराज में जावी रोड़ स्थित खेड़ापति बालाजी के करीब राजस्व की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने का लंबें समय से चले आ रहे मामले में आज जिला प्रशासन ने प्रभावी एवं बड़ी कार्यवाही की, जिसमें आज बुधवार को जिला प्रशासन ने एसडीएम प्रिती संघवी, तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, चौकी प्रभारी श्याम कुमावत, अब्दुल रउफ़ खान मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित आरआई पटवारी व राजस्व विभाग और 150 पुलिसकर्मियों नगर परिषद अमले की मौजूदर्गी में कब्जाधारियों से मुक्त कराकर खाई लगाई।

मिली जानकारी के अनुसार 17 बीघा भूमि पर 4 लोगों ने हकीम पिता अल्लानूर मंसूरी, तालिम हुसैन पिता अल्लानूर मंसूरी, सागरमल पिता मोहनलाल पाल, मोहनलाल पिता भेरूलाल तेली ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसकी शिकायत जिला प्रशासन व राजस्व विभाग को की गई थी। इसके बाद आज पूरा प्रशासनिक अमला सुबह 5 बजे सरवानिया पहुंचा। जहां 150 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 8 करोड़ रूपये की जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त कराया।
