BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 1:46 pm
KHABAR : स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ओरछा में किया दर्शन, मेडिकल सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन, कहा- अस्पतालों को रखा गया अलर्ट पर, पढे़ खबर 

Share On:-

निवाड़ी। जिले के ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन के लिए स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पहुंचे। उन्होंने सभी के सुख और स्वास्थ्य की कामना की।


मंत्री ने बढ़ते कोरोना मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक, प्रदेश के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। कोविड से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधन और सुविधाएं अस्पतालों में उपलब्ध हैं। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य पूरी तरह तैयार है।


स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का दिया आश्वासन
निवाड़ी की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया गया। मंत्री ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर तक अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और नर्सों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नए उपकरण और आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


कार्यक्रम में निवाड़ी विधायक अनिल जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया मौजूद रहे। जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और एसपी राय सिंह नरवरिया भी उपस्थित थे। सभी ने रामराजा सरकार के दर्शन किए और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE