BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 1:54 pm
BIG REPORT : अब राजस्व निरीक्षकों के लिए भी तबादले की गाइडलाइन, होम सब डिवीजन से हटाए जाएंगे आरआई, गृह तहसील में पदस्थ नहीं होंगे पटवारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्य शासन द्वारा पटवारियों के लिए जारी की गई तबादला नीति की जद में अब राजस्व निरीक्षक भी आ गए हैं। पटवारियों को गृह तहसील से हटाने के फैसले के बाद अब राजस्व विभाग ने कलेक्टरों से कहा है कि अगर कोई राजस्व निरीक्षक अपने गृह क्षेत्र के राजस्व अनुविभाग (एसडीएम क्षेत्र) में पदस्थ है तो उसे भी हटाया जाएगा। इसलिए पटवारियों का तबादला करने के साथ राजस्व निरीक्षकों को भी स्थानांतरित करने की कार्यवाही की जाए। इस पर 29 अप्रेल को जारी तबादला नीति के आधार पर ही कार्यवाही की जाना है।


आयुक्त भू अभिलेख कार्यालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि 28 अक्टूबर 2024 को जारी निर्देश में पटवारियों के गृह तहसील में पदस्थ होने को लेकर कलेक्टरों से जानकारी चाही गई थी। अब पिछले माह 29 अप्रेल को जारी राज्य शासन की तबादला नीति पर अमल किया जाना है। इसलिए अगर कोई पटवारी गृह तहसील और राजस्व निरीक्षक गृह अनुविभाग (एसडीएम सर्कल) में पदस्थ है तो पटवारियों की संविलयन और स्थानांतरण नीति के आधार पर राजस्व निरीक्षक भी स्थानांतरित किए जाएं। यह आदेश शासन द्वारा तय तबादला अवधि के भीतर जारी किए जाएंगे।


राजस्व निरीक्षकों पर लागू होंगी पटवारी संविलियन की ये शर्तें
जिस जिले में संविलयन चाहा गया है, उस जिले में संबंधित वर्ग के रिक्त पद उपलब्ध होने की स्थिति में ही संविलयन किया जाएगा।

आरक्षण के प्रावधानों एवं जिला आरक्षण रोस्टर के परिपालन में ही संविलयन किया जा सकेगा।
आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर पटवारी को संविलयन किए गए जिले में उपस्थिति देनी होगी।

जिले के अंदर पदस्थापना जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी परंतु किसी भी पटवारी को उसके गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जाएगा।

संविलियन आदेश में किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं होगी।

संविलियन पर एक बार जिला आवंटित हो जाने पर पुनः जिला परिवर्तन की पात्रता नहीं होगी।

प्रशासनिक कारणों से किए गए संविलियन में ही पटवारी ‌द्वारा नए जिले में पदभार ग्रहण करने पर उस जिले की संधारित सूची में पटवारी की वरिष्ठता की गणना उसकी संवर्ग में प्रथम नियुक्ति दिनांक से की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE