BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 2:11 pm
KHABAR : इंदौर में चीन-बांग्लादेशी कपड़ों का बहिष्कार, राजबाड़ा में जलाई प्रतीकात्मक होली, विधायक गोलू शुक्ला बोले- पूरा एमपी जुड़ें इस अभियान से, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने चीन और बांग्लादेश से आने वाले कपड़ों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत ना तो इन देशों से कपड़े खरीदे जा रहे हैं और ना ही बेचे जा रहे हैं। इस मुहिम को शहर के कई व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। मुहिम के तहत मंगलवार को राजबाड़ा क्षेत्र के राजगुरु कॉम्प्लेक्स चौराहे पर प्रतीकात्मक रूप से चीन और बांग्लादेशी कपड़ों की श्होलीश् जलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। इस मुहिम को समर्थन देने के लिए इंदौर के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ष्राजबाड़ा के व्यापारियों ने एकजुट होकर विदेशी कपड़ों का विरोध किया है। अब वक्त है कि पूरे मध्यप्रदेश के व्यापारी इस मुहिम से जुड़ें और श्स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओश् के नारे को सार्थक बनाएं। विधायक ने एमपी के सभी व्यापारियों से अपील की कि वे भी इस अभियान का हिस्सा बनें और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी दुकानों पर चीन-बांग्लादेशी कपड़ों के बहिष्कार वाले पोस्टर लगाए गए हैं। 50 हजार से ज्यादा ग्राहकों को कॉल सेंटर के ज़रिए कॉल कर स्वदेशी कपड़े खरीदने और विदेशी कपड़े ऑनलाइन भी न खरीदने की अपील की गई है। एसोसिएशन द्वारा इस मुहिम को और मजबूती देने के लिए आगामी दिनों में कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। अक्षय जैन ने बताया कि सेलिब्रिटीज को बुलाकर लोगों से सीधे संवाद कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जागरूकता अभियान से जुड़ें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE