BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 2:52 pm
KHABAR : स्टेशन रोड के पार्षद ओर रहवासी पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, रेल्वे स्टेशन जाने के मुख्य मार्ग को खोलने को लेकर दिया आवेदन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर की प्रमुख स्टेशन रोड चौराहे का कट प्वाइंट बंद किए जाने के निर्णय से आमजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र की 20 से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों ने स्थानीय पार्षद शीतल गेहलोत और भूपेश ठाकुर के नेतृत्व में में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर चौराहा पुनरू खोलने की मांग की है।


उन्होंने ने कहा कि ट्रैफिक विभाग द्वारा स्टेशन रोड चौराहे का कट प्वाइंट प्रयोगात्मक रूप से बंद कर दिया गया है, लेकिन इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों को अब बस स्टैंड के कट प्वाइंट से होकर लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है, जिससे समय, श्रम और खर्च तीनों बढ़ गए हैं। इस निर्णय के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है।


रहवासियों ने बताया कि चौराहा बंद होने से हजारों लोग अब नई आबादी की संकरी गलियों से निकलने को मजबूर हैं। पार्षद शीतल गेहलोत ने कहा कि, स्टेशन रोड चौराहा वर्षों से हजारों लोगों की आवाजाही का मुख्य मार्ग रहा है। इस चौराहे के अचानक बंद किए जाने से महिलाओं, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और बुजुर्गों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद भूपेश ठाकुर ने कहा यदि इस चौराहे को शीघ्र पुनरू नहीं खोला गया, तो हम रहवासियों के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE