BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 3:15 pm
KHABAR : सीएम डॉ मोहन ने वीर सावरकर की जयंती पर किया नमन, कहा- मातृभूमि की स्वतंत्रता-स्वाभिमान के लिए उनका संकल्प अटल रहा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया हैं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका संकल्प अटल रहा। वे असंख्य राष्ट्रभक्तों के मार्गदर्शक बने। मुख्यंत्री ने कहा कि सावरकर जी का चिंतन, प्रखर विचार और उनका उच्च जीवन मूल्य राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।


सीएम डॉ मोहन यादव ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, परम श्रद्धेय विनायक दामोदर सावरकर जी को जयंती पर सादर नमन करता हूं।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि ‘अंग्रेजी दमनकारी हुकूमत ने वर्षों तक जेलों में यातनाएं दीं, लेकिन मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए समर्पित आपके संकल्प अटल रहे और असंख्य राष्ट्रभक्तों का मार्गदर्शन करते रहे। आपका चिंतन, प्रखर विचार एवं उच्च जीवन मूल्य राष्ट्र सेवा के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।’

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE