मंदसौर। जिले मे पीडब्लूडी अंतर्गत गरोठ से हिंगोरिया गांव तक 4 करोड़ 70 लाख से की लागत से नवीन सड़क का निर्माण कार्य अनंता कंस्ट्रक्शन जूँझनू राजस्थान के द्वारा किया जा रहा है जिसमे सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा कई अननियमितताओं के साथ कार्य किया जा रहा है ठेकेदार ने सड़क का अर्थवर्क भी सही ढंग से नहीं किया है जिसको लेकर ग्रामीणों ने अधिकारीयों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए है वही ग्रामीणों का कहना है की फिर भी ठेकेदार द्वारा कार्य मे सुधार नहीं करवाया जाता तो हम सब लोग मिलकर काम रुकवा देंगे वही ग्रामीणों की माने तो ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के साथ बनाई गई पुलियाए भी सही ढंग से नहीं बनाई गई है जिससे बारिश के दौरान इनको नुकसान होने की संभावना भी ग्रामीणों ने जताई है।
वही इस मामले को लेकर जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास भी किया पर वे कैमरे के सामने आने से बचते दिखाई दिए।