नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब महिलाओं के दर्द को बखूबी समझा है, उन्होंने उनके लिए अनेकों योजनाएं बनाई, जिसमे से एक उज्ज्वला योजना, गरीब महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नही है। उज्ज्वला योजना की शुरुआत एकमई 2016 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं को धुऍं से मुक्ति दिलाकर उनके जीवन मे खुशियां लाना हैं। इस योजना में महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
नीमच जिले के डीकेन नगर में भी इस योजना का लाभ गरीब वर्ग की महिलाओं को मिला। निःशुल्क गैस चूल्हा और गैस की टंकी पा कर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। गरीब महिलाएं इस योजना से मिले लाभ के लिए मोदी का आभार व्यक्त कर रही हैं।
डीकेन नगर की रहने वाली विधवा महिला विशनी बाई ने बताया कि पहले हमें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था, पहले लकड़ियां लेने जाते थे, फिर चूल्हा जलाकर खाना बनाते थे। धुंए से आंखे जलने लगती थी। पहले हमने बहुत दुख देखा, बरसात के दिनों में लकड़ियां मिलना भी मुश्किल होता था, लकड़िया गीली होने से चूल्हा भी सही से नही जलता था, खाना बनाने में बहुत समय लग जाता था। पैसे वालों ने तो कनेक्शन ले लिए थे पर मेरे पास तो पैसे थे ही नही, तो मैं कनेक्शन कहाँ से लेती। फिर मुझे तो मोदी ने फ्री का गैस कनेक्शन, चूल्हा और टंकी दी। अब मैं गैस पर खाना बनाती हूं। उज्जवला योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं उनका धन्यवाद।