BREAKING NEWS
इंदौर तक गूंजा दर्द—दौसा हादसे में टूट गए कई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच नगर पालिका परिषद के विशेष सम्मेलन.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया रवि माली हत्याकांड का.. <<     BIG NEWS : दौसा बस अग्निकांड, चीखों के बीच जली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में चाकूबाजी कांड से गरमाई.. <<     शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 5:31 pm
BIG REPORT : एमपी भवन और सर्किट हाउस में विधायकों को मिले प्रोटोकॉल, सदस्य सुविधा समिति के अध्यक्ष ने सीएम डॉ मोहन को सौंपा प्रस्ताव, जानें क्या है प्रमुख मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश भवन और सरकारी गेस्ट हाउस में विधायकों को प्रोटोकॉल के हिसाब से जगह दी जाने को लेकर सदस्य सुविधा समिति के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को प्रस्ताव सौंपा है। अभी एमपी भवन और सरकारी गेस्ट हाउस में तैनात अफसर विधायकों को सुविधाएं नहीं देते। यह बात सदस्य सुविधा समिति के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह गुढ़ की अध्यक्षता में मिले सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर कही है।


सीएम ने तत्काल जीएडी को निर्देश देते हुए विधायकों को प्रोटोकॉल के हिसाब से व्यवस्था किए जाने के लिए कहा। समिति ने विधायकों का वेतन 1 लाख 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 75 हजार रुपए किए जाने का प्रस्ताव रखा है। समिति का कहना था कि झारखंड और छत्तीसगढ़ में विधायकों का वेतन मप्र से ज्यादा है। इस प्रस्ताव पर सीएम ने समिति को आश्वस्त किया कि वित्त विभाग के अफसर समिति के समक्ष उपस्थित होंगे और इस बारे में चर्चा करेंगे।


यह है प्रस्ताव  
विधायकों को क्षेत्र विकास निधि 2.50 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए की जाए।

विधायकों का वेतन 2015 के बाद से नहीं बढ़ा है। विधायकों का वेतन 1 लाख 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 75 हजार रुपए किया जाए। विधायकों को महंगाई भत्ते की सुविधा दी जाए। जब-जब कर्मचारियों का डीए बढ़ता है, उसी के अनुरूप विधायकों को बढ़े हुए डीए का फायदा वेतन पर दिया जाए।

पूर्व विधायकों को 20 हजार रुपए पेंशन मिलती है और 15 हजार रुपए मेडिकल के मिलते हैं। इनकी पेंशन बढ़ाकर 50 हजार रुपए की जाए।

विधायकों को वाहन और आवास के लिए दिए जाने वाला अनुदान बढ़ाया जाए। अभी वाहन के लिए 10 लाख रुपए का ऋण लेने की पात्रता है, जिसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जाए। मकान के लिए 25 लाख रुपए से बढ़ाकर राशि 50 लाख रुपए की जाए। यह राशि 4 प्रतिशत ब्याज पर विधायकों को दी जाए, बकाया ब्याज का भुगतान सरकार करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE