नीमच। शहर में आज बुधवार शाम को एकाएक आसमान में बादलों ने डेरा जमाया और बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश ने नागरिकों को जरूर भीषण गर्मी से निजात दिलाई। तेज हवाओं के चलने से कई जगह विशालकाय पेड़ भी धाराशायी हो गए। नीमच शहर के एसपी ऑफिस के सामने भी एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसके अलावा जिलेभर में कई जगह पेड़ गिरने की सूचना है। हालांकि समाचार लिखे जाते तक कहीं भी कोई जनहानि नहीं हुई थी।