BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 6:09 pm
KHABAR : सीएम को काले झंडे दिखाने पहुंचे 45 कांग्रेसी गिरफ्तार, पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, जिलाध्यक्ष बोले- जनप्रतिनिधि निष्क्रिय, नौकरशाही हावी, पढे़ खबर

Share On:-

बैतूल। सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे करीब 45 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बस में भरकर जेल भेजा है। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सीएम सारणी में स्व सहायता समूहों के सम्मेलन में पहुंच रहे हैं। वह यहां 464.55 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने वाले हैं।


कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में घेराव का ऐलान किया था। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सलैया गांव में ही रोक लिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच सारणी पहुंचने को लेकर लंबी खींचतान हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मुख्य मार्ग तक जाने की अनुमति दी। वहां पहुंचकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।


बैतूल टीआई रविकांत डहरिया ने बताया कार्यकर्ता सीएम की यात्रा का विरोध कर रहे हैं। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति में इन्हें बस में लेकर जा रहे हैं। सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को बैतूल भेज दिया गया है।


जिलाध्यक्ष बोले- जनप्रतिनिधि निष्क्रिय, प्रशासकीय अराजकता
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने कहा कि जिले में भाजपा के जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और अव्यवहारिक कार्यप्रणाली के चलते नौकरशाही हावी हो चुकी है। प्रशासकीय अराजकता की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री से इन सभी मामलों पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए प्रदर्शन का ऐलान किया था।


कांग्रेस सारणी में अधूरे फोरलेन पर शुरू की गई टोल टैक्स वसूली को लेकर विरोध है। उनका कहना है कि जब तक सड़क पूरी नहीं बन जाती, तब तक टोल वसूली न्यायसंगत नहीं है। इसके अलावा सारणी में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, बंद पड़ी 660 मेगावाट यूनिट के निर्माण की जल्द शुरुआत हो।


क्षेत्र में बढ़ते अपराध एवं असामाजिक तत्वों को सत्ता से मिल रहे संरक्षण को खत्म किया जाए।


वागद्रे ने कहा कि चिचोली और भीमपुर में स्वच्छ भारत मिशन में हुए घोटाले की जांच कर जनपद एवं जिला पंचायत के सीईओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। जेएच कॉलेज घोटाले में भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE