मंदसौर। शहर में बुधवार शाम को हुई अचानक बारिश ने किसानों को परेशान कर दिया। मंडी में उपज की बंपर आवक के कारण सभी डोम और प्लेटफॉर्म पहले से भरे होने की वजह से किसानों को अपना अनाज खुले में रखना पड़ा, जो बारिश में भीग गया। मंडी में कुछ किसानों ने पाल डालकर अपने अनाज को बचाने का प्रयास किया। व्यापारियों का माल भी प्लेटफॉर्म पर रखा था। जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है।