छतरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 29 मई 2025 को छतरपुर जिले के गौरिहार और मऊसहानिया के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 29 मई 2025 को भोपाल से प्रातः 11ः30 बजे वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 12ः15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12ः20 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12ः40 बजे छतरपुर जिले के गौरिहार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गौरिहार में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 2ः20 बजे गौरिहार से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2ः40 बजे पन्ना पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पन्ना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तत्पश्चात शाम 4ः45 बजे पन्ना से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5ः10 बजे छतरपुर जिले के मऊसहानिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मऊसहानिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6ः00 बजे मऊ सहानिया से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 6ः15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा खजुराहो एयरपोर्ट से शाम 6ः20 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।