BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 10:24 am
KHABAR : शराब ठेकेदार के गुर्गों ने की वृद्ध से मारपीट हुई मौत, मांझी समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्यवाई की मांग, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के जनपद कार्यालय के बगल में रहने वाले राकेश रैकवार मामू ढाबा में शराब पीने गया। वहां पर समृद्धि शराब कंपनी के गुंडों द्वारा 55 वर्षीय वृद्ध के साथ गंभीर मारपीट की गई। जिसमें ढाबे में बीच बचाव किया मौके पर पुलिस ने भी वृद्ध को बचाय। उसे घर पर लाया गया शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। सुबह वृद्ध की मौत हो गई, वृद्ध के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर समृद्धि शराब कंपनी के गुंडो की नामजद एफआईआर करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन राजनगर पुलिस ने कार्यवाही नहीं की और लगातार परिवार पर दबाव बनाया।


मामले को लेकर मांझी समाज के दर्जनो लोग सुंदर रैकवार मांझी समाज के संरक्षक के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय छतरपुर में नारेबाजी करते हुए गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए छतरपुर एसपी को ज्ञापन दिया।


मांझी समाज के संरक्षक सुंदर रैकवार ने बताया कि मृतक के परिवार का बहुत दबाव बनाया गया है वह आवेदन देने के लिए भी नहीं जा पा रहा है। उसके पिता की मौत से परिवार के भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है आज वह परिवार दाने-दाने को मोहताज है मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए आज हम सभी ने एसपी को ज्ञापन दिया है मृतक के परिजनों ने थाने में आरोपियों पर नाम दर्ज रिपोर्ट करने के लिए आवेदन दिया था पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इस परिवार इस गरीब परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरा माझी परिवार साथ खड़ा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE