BREAKING NEWS
शिवपुरी: जनसुनवाई में पीएसीएल की फंसी राशि.. <<     VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 11:08 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देश पर चलाया शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान, नष्ट करवाए सड़े गड़े फल फ्रूट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देश पर 24 मई से 30 मई तक एक सप्ताह का फल व सब्जियों के रखरखाव, व उनकी गुणवत्ता एवं फलों को पकाने में उपयोग लिए जा रहे रसायन की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसमें कैल्शियम कार्बाइड जैसे हानिकारक रसायनों से फलों को पकाए जाने, फलों में आर्टिफिशियल स्वीटनर, व रंग आदि के उपयोग पर पाबंदी लगाने, व सड़े गले फल सब्जी के विक्रय को रोकने हेतु एवं फल सब्जी के नमूनीकरण हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल ने कृषि उपज मंडी स्थित मेसर्स ईश्वर दास पेरूमल, मेसर्स सतपाल एंड संस्, मेसर्स शिव धारा फ्रूट्स, मेसर्स आर के ट्रेडिंग कंपनी ,मेसर्स अजय ट्रेडिंग कंपनी एवं फ्रेश फ्रूट कंपनी का निरीक्षण किया गया।

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा दल ने पुरानी पुलिया स्थित कृष्ण फ्रूट्स, मेसर्स दीवाना फ्रूट तथा प्रदीप कुमार रामचंद्र ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठानों से पपीता, तरबूज, हापुस आम, केसर आम, बादाम आम, नागपुरी आम, सिंदुरी आम एवं केला का नमूना लिया गया एवं विभिन्न सब्जियों जैसे बैंगन, अदरक, नींबू ,भिंडी,तोरई, तर ककड़ी, टिनडोरी,इत्यादि के भी नमूने लिए तथा निरीक्षण के दौरान फ्रेश फ्रूट कंपनी पर सड़े गले लगभग 250 किलोग्राम तरबूज को मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसी प्रकार 20 किलोग्राम शिमला मिर्च एवं 20 किलोग्राम सड़े गले अनार को भी नष्ट कराया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE