BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 11:10 am
BIG REPORT : पीएम के प्रोग्राम में 4 संभागों से आएंगी अधिकांश महिलाएं, मंच पर बैठेंगी महिला मंत्री, देवी अहिल्या, कर्नल सोफिया और व्योमिका की तस्वीरें आएंगी नजर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। इसे देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन नाम दिया है। इस सम्मेलन को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में भोपाल और आसपास के 4 संभागों से ही ज्यादातर महिलाएं बुलाई जाएंगी।


इन चार संभागों से आएंगी अधिकांश महिलाएं
जंबूरी मैदान पर होने वाले महिला सम्मेलन में भोपाल संभाग के साथ ही सागर, इंदौर, उज्जैन संभाग से अधिकांश महिलाएं शामिल होंगी। प्रदेश के दूसरे जिलों से स्व सहायता समूहों की सदस्य, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसे काम करने वाली महिलाएं सम्मेलन में शामिल होंगी।


चार संभागों पर इसलिए फोकस किया गया है क्योंकि, रीवा, शहडोल, जबलपुर से भोपाल की दूरी ज्यादा है। और पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे ही भोपाल पहुंच जांएगे।


वे करीब डेढ़ घंटे तक महिला सम्मेलन में शामिल रहेंगे। ऐसे में महिलाओं को आने-जाने में ज्यादा परेशानी न हो इसलिए नजदीक के जिलों से महिलाओं को बुलाने पर फोकस किया जाएगा।


महिला सम्मेलन में देवी अहिल्या, कर्नल कुरैशी और व्योमिका सिंह के कटआउट
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का देश में पहला महिला सम्मेलन है। इस महिला सम्मेलन में देवी अहिल्या बाई होल्कर के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ सेना की वर्दी में पीएम मोदी के कटआउट नजर आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE