BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मौत को चुनौती देता सफर, पानी से डूबे पुल.. <<     VIDEO NEWS: मानसून की रफ्तार तेज, कहीं राहत तो कहीं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई.. <<     मुरैना में रोटरी रॉयल्स उपवन का लोकार्पण, अटल.. <<     BIG REPORT : संभागायुक्त आशीष सिंह का शामगढ़ अस्पताल.. <<     KHABAR : कलेक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रगान और वंदे.. <<     मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 32 कैश काउंटर.. <<     शिवपुरी जिले में हर घर नल-जल योजना में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलियामंडी कस्बा और रात.. <<     मनासा में भीड़ का क्रूर चेहरा! युवक को चोर.. <<     खरगोन के झिरन्या ब्लॉक में जाति प्रमाण पत्र.. <<     शिवपुरी में राष्ट्रीय एकता संघ का बड़ा.. <<     शिवपुरी में पटवारी की बड़ी लापरवाही,फौजी ने.. <<     छतरपुर में सनसनी,फोरलेन हाईवे के पास खेत में.. <<     शाजापुर पुलिस का 'सिंगल क्लिक 2.0' अभियान,आजाद.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास का बड़ा प्रशासनिक फैसला,.. <<     VIDEO NEWS: सिंगोली रोड पर सनसनी,युवक का संदिग्ध.. <<     BIG NEWS : सड़क किनारे खेत में लटका मिला ट्रैक्टर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 11:45 am
BIG NEWS : पीएम मोदी के एमपी दौरे से पहले बड़ा फैसला, उज्जैन से उड़ान भरेंगे एटीआर-72 जैसे विमान, एयरपोर्ट विस्तार के लिए कल सरकार और एएसआई के बीच होगा अनुबंध, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में धार्मिक गतिविधियों में बढ़ोतरी और सिंहस्थ 2028 को देखते हुए एयरपोर्ट सुविधा विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश के दौरे के एक दिन पहले उज्जैन हवाई सेवा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। कल यानी शुक्रवार को मप्र सरकार के विमानन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एएआई के बीच महत्वपूर्ण करार होने जा रहा है।


एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार की मौजूदगी में तीन अनुबंध होंगे। पहला अनुबंध एयरपोर्ट निर्माण को लेकर होगा, तो दूसरा ऑपरेशन, मेंटेनेंस को लेकर अनुबंध होगा। वहीं तीसरा करार वैधानिक अनुमतियों के लिए एएआई को अधिकृत करने को लेकर होगा। उज्जैन एयरपोर्ट के लिए एएआई ने 241 एकड़ जमीन की मांग की है। वर्तमान में 95 एकड़ जमीन उपलब्ध है। अतिरिक्त जमीन के लिए विमानन विभाग ने उज्जैन जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।


एयरपोर्ट सुविधा का विस्तार होने से उज्जैन से एटीआर-72 जैसे विमानों के संचालन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। शिवपुरी के बाद उज्जैन दूसरा शहर होगा, जहां हाल ही में एएआई से अनुबंध हुआ है। शिवपुरी में अक्टूबर 2024 में अनुबंध हुआ था। वहां 59.30 एकड़ जमीन उपलब्ध है। एएआई ने 45.89 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग की है। वहीं उज्जैन के सदावल क्षेत्र में 4 हेलीपैड बन रहे हैं। इनका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE