BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 12:13 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन ने क्राफ्ट मेले का किया शुभारंभ, कहा- मशीनों से काम करवाने की जगह लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत, यूपी की राज्यपाल ने क्राफ्ट पर जीएसटी को लेकर उठाए सवाल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्राफ्ट मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भोपाल हाट में भोपाल की आत्म बसती है। छोटे-छोटे लोग अपने हुनर पर काम कर रहे हैं। यहां अद्भुत प्रदर्शन लगी है। हमको सबको काम से जोड़ना है। मशीनों से काम करवाने की जगह लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। एमपी का मंत्रलाय क्राफ्ट को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा- स्टील का बर्तन खाने के लिए ठीक नहीं
गुरुवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने भोपाल हाट में आयोजित क्राफ्ट रूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद रही। भोपाल के हाट बाजार में पांच दिवसीय क्राफ्ट मेला लगाया गया है। जहां देशभर से आए कलाकारों ने 80 स्टाल लगाए है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल के हाट बाजार में भोपाल की आत्मा बसती है। राजधानी में अद्भुत प्रदर्शनी लगी है। वहीं उन्होंने कहा कि स्टील का बर्तन खाने के लिए ठीक नही है। भोजन कांसे के बर्तन में करना चाहिए।


ग्रामश्री के नाम से देश विदेश में जा रहे प्रोडक्ट- आनंदी बेन पटेल
यूपी की राज्यपाल आंनदी बेन पटेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों ने हमारी विरासत को बचा कर रखा है। टेक्नोलॉजी का जमाना है अच्छे कपड़े सबको चाहिए। विदेशों से कई बच्चे सीखने आ रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को बड़ी संस्था बनाकर समाज को जोड़ना चाहिए। ग्रामश्री के नाम से देश विदेश में प्रोडक्ट जा रहे है। उन्होंने बताया कि 25 साल पहले पीएम नरेद्र मोदी ने ग्रामश्री नाम सुझाया था। मुझसे पूछा जाता था मेरे परिवार से राजनीति में कौन आएगा, मैं कहती थी राजनीति में मेरे परिवार में कोई नहीं आएगा।


वहीं आंनदी बेन पटेल ने क्राफ्ट पर जीएसटी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीएम डॉ मोहन यादव को सलाह दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि सभी प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करें और क्राफ्ट पर जीएसटी हटाने की मांग करें। आनंदी बेन ने कहा कि पीएम मोदी जरूर सुनवाई करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE