BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 2:53 pm
NEWS : स्मरणीय महाराणा प्रताप की 485 वीं जन्म जयंती पर प्रताप पार्क में केशरिया ध्वज फहराया एवं महाराणा की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के सचिव योगेन्द्रपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के तत्वाधान में प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 485 वीं जन्म जयंती पर प्रताप पार्क चित्तौड़गढ़ स्थित महाराणा प्रताप की अश्वारूढ प्रतिमा पर राजपुत समाज सहित विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या की गरिमामय उपस्थिति में केशरिया ध्वज फहराया एवं महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।


विधायक आक्या ने कहा कि महान जननायक महाराणा प्रताप ने स्वतंत्रता व स्वाभिमान की रक्षा की व  अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। वे सामाजिक समरसता के प्रतिक थे, इसलिए आज भी वो जन-जन के दिलों में अजर-अमर है। हम सभी को महाराणा प्रताप के आदर्शों से सीख लेनी चाहिये। इसके पश्चात सभी ने शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।


इस अवसर पर प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के संरक्षक अनिरुद्ध सिंह भाटी, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, चावण्ड सिंह चुण्डावत, जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, पूर्व कोषाध्यक्ष नरपत सिंह भाटी, मनोज सोनी, चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के मुकेश नाहटा, पप्पसा टांक, पारस टेलर, हर्षवर्धन सिंह रूद, भूपाल शिक्षा समिति के एम.डी. लाल सिंह भाटी, भंवर सिंह नेतावल गढपाछली, राधेश्याम आमेरिया, मीरा स्मृति संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जगदीश समदानी, शिव सेना अध्यक्ष गोपाल वैद्य, वरिष्ठ नागरिक मंच के ओमप्रकाश आमेरिया, गोपाल सिंह भाटियों का खेडा, शंकर सिंह सालरिया, गोविन्द सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह डगला का खेडा, कान सिंह सुवावा, पृथ्वी सिंह हाड़ा, योगेन्द्र सिंह मखनपुरा, शिव सिंह झालरा, कमलेश गुर्जर, नाहर सिंह, रूप सिंह दुर्ग, करण सिंह राठौड, विजय माली, विरेन्द्र सिंह चौहान, दलपत सिंह चुण्डावत, उदय सिंह चौहान, बसन्त सिंह चौहान, सोमेश त्यागी, नारायण सिंह चुण्डावत, विवेकभान सिंह, विक्रम सिंह राठौड़, रामनरेश डाड, मुकेश श्रीवास्तव, सम्पत लाल न्याति, चन्द्रप्रकाश खटोड, जगदीश खटीक, दिनेश पुरोहित, मनोहर लाल मेहता, श्याम लाल गिल सहित विभिन्न संगठनों, संस्थाओं व सर्वसमाज के प्रबुद्धजन उपस्थिति रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE