BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 3:43 pm
KHABAR : संस्था जन चेतना द्वारा वीर सावरकर जयंती पर व्याख्यानमाला लव जिहाद, धर्मांतरण जेसे विषयों पर जागरूकता हेतु हुआ आयोजन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वी जन्मजयंती तथा वीर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य में देवास में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस व्याख्यानमाला में लव जिहाद, धर्मांतरण आदि विषयों पर जन जागरूकता लाने के लिए देश के प्रसिद्ध विचारकों ने अपने उद्बोधन से सामाजिक चेतना जगाने का प्रयास किया। 


संस्था युवा जनचेतना द्वारा आयोजित इस व्याख्यानमाला में गुजरात से आईं मुख्य वक्ता काजल हिंदुस्तानी ने महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक होकर अपने परिवार की सामाजिक सुरक्षा का जिम्मा लेना होगा। इसी प्रकार धर्मांतरण की साजिश रचने वालो के खिलाफ संगठित होना चाहिए। 


कार्यक्रम में स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर विशेष चर्चा हुई। भोपाल से आए प्रदीप त्रिपाठी ने सावरकर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्रीमती राजश्री जोशी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर व्याख्यान  देते हुए अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE