खरगोन। जिले के गोगावां में आम रास्ते पर चल रहे कब्जे का विवाद अब मुख्यालय पहुंच गया है। गुरुवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत करते हुए अतिक्रमण हटाकर मार्ग सुचारू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव बसाहट के समय से दयालपुरा ओर खेतो तक पहुंच मार्ग बना हुआ है। इस पर पंचायत ने सीसी रोड निर्माण भी किया है। वर्तमान में गांव के एक युवक ने उक्त जमीन को सांठगांठ कर अपने नाम कर ली और आम रास्ते को बंद कर दिया। मार्ग बन्द करने से न तो किसान खेतो तक पहुंच रहे न ही दयालपुरा जाने के लिये आवाजाही हो पा रही। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर मार्ग पर की गई आम रास्ते से बाउंड्रीवाल हटवाकर आवाजाही शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन भी जनहित से जुड़े इस मामले में गम्भीर नही है इसलिये उन्हें मुख्यालय आना पड़ा।