BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 4:23 pm
KHABAR : लक्ष्‍य अनुरूप हितग्राहियों को हितलाभ स्‍वीकृति एव वितरण सुनिश्‍चित करें, कलेक्‍टर ने एक जिला उत्‍पाद योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। एक जिला एक उत्पाद’’ धनिया फसल को बढावा देने के लिए  कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा की अध्यक्षता में कलेक्टोंरेट सभाकक्ष नीमच में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओं अमन वैष्णव,डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ योजना के समिति के सदस्य उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्नौजी, उप संचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल, महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सी.पी. पचैारी एल.डी.एम एस.के शर्मा उन्नतशील कृषक तथा उद्यानिकी विभाग अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ (ODOP)अंतर्गत धनिया फसल की समीक्षा की। बैठक में उप संचालक उद्यान कन्नौजी ने योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी । कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग एवं जिला रिसोर्स पर्सन (DRP) को निर्देश दिये गए कि योजना में उद्यमी तथा बेरोजगार युवाओं को माह जून 2025 अंत तक प्राप्त लक्ष्यों के विरूद्ध अधिकतम प्रकरण तैयार कर, बैंको में प्रस्तुत करें। जिले के लीड बैंक मेनेजर को निर्देशित किया कि,वे संबंधित बैंको को निर्देशित कर, प्राप्त आवेदनों के विरूद्ध 38 प्रकरणों में ऋण स्वीकृति एवं 37 प्रकरणों में ऋण वितरण की कार्यवाही जून, 2025 तक करना सुनिश्चित करे। साथ ही वर्ष 2025-26 में प्राप्त लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत आवेदन तैयार कर, बैंकों में प्रस्तुत कर, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही करने के निर्देश भी संबंधितों को दिए।
कलेक्टर ने ‘‘एक जिला एक उत्पाद’’ (ओडीओपी) धनिया फसल के जिले के कृषकों द्वारा प्रक्षेत्र लगाने के लिए प्रचार-प्रसार कर, क्षेत्र विस्तार करवाने तथा योजना में अधिक से अधिक प्रसंस्करण ईकाइयां स्थापित करवाने के निर्देश दिए, जिससे उद्यमियों द्वारा धनिया उत्पाद तैयार कर निर्यात को बढ़ावा देकर अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE