नीमच। भारत सरकार के संयुक्त सचिव जस्टिस सत्यप्रकाश ने गुरूवार को कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित गांधीसागर समूह-2 जल प्रदाय योजना के तहत निर्माण कार्याे की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने योजना के तहत हर घर नल से प्राप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और जिले का कोई भी गांव ,घर नल से जल आपूर्ति से वंचित नही रहे । इस संबंध में निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा,जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव एवं भारत सरकार के कन्सलटटे अनिरूद्ध कुमार एवं जलनिगम के अधिकारी भी उपस्थिति थे।
जस्टिस सत्यप्रकाश ने इस योजना के तहत सेड रेस्टोरेशन कार्य पाईप लाईन बिछाने का कार्य आर.सी.सी. औव्हर हेड टेक निर्माण, वाटर ट्रीटमेंट प्लाट निर्माण, गांवों और घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली। जस्टिस सत्यप्रकाश ने गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे की गुणवत्ता, प्रदाय किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता परीक्षण, कार्याे की क्वालिटी जांच, गांधीसागर में सम्पवेल निर्माण आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। जल निगम के अधिकारियों ने पावरप्रजेन्टेशन के माध्यम से गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के तहत अब तक के निर्माण कार्याे की प्रगति के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
बैठक के पश्चात जस्टिस सत्यप्रकाश, अधिकारियों के साथ खिमला एवं गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना के कार्याे का मौके पर निरीक्षण, अवलोकन के लिए रवाना हुए।बैठक में महाप्रबंधक जल निगम बिजोरिया ,लो.स्वा.या.विभाग के कार्यपालन यंत्री एस.सी.जलोनिया व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।