खरगोन। जिले के कसरावद नगर में विजय स्तंभ चौराहे पर राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानित जगदीश जोशीला पहुंचे कसरावद नगर वासियों ने जगदीश जोशीला का जोरदार स्वागत किया गया। जगदीश जोशीला द्वारा बताया गया अपने क्षेत्र की भाषा का उपयोग करना चाहिए और जब भी बात करें अपनी निमाड़ी भाषा में बात करें जगदीश जोशीला ने संपूर्ण निमाड़ वासियों का गौरव बढ़ाया है यह खरगोन जिले के लिए बड़ी गौरव की बात है जो पदम श्री खरगोन जिले में आया निमाड़ वासी सभी गौरांवित महसूस कर रहे हैं। जगदीश जोशीला खरगोन जिले के गोगावा के निवासी है इन्होंने निमाड़ी भाषा में कई किताबें लिखी है।