खरगोन। जिले के विकास खंड कसरावद के ग्राम भीलगांव में हुआ।इस अवसर पर आयोजित कृषक संगोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह तंवर बंटी ,ग्राम पंचायत भीलगांव सरपंच लता मंडलोई, सरपंच प्रतिनिधि जयसिंह मंडलोई, भारतीय किसान संघ कसरावद अध्यक्ष बाबूलाल तिरोले, जनपद कृषि समिति अध्यक्ष जगदीश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इंदौर के कृषि वैज्ञानिक डाक्टर राघवेन्द्र निरगुन ने सोयाबीन की उन्नत खेती पर नवीनतम जानकारी देते हुए बेहतर उत्पादन हेतू सोयाबीन की नई प्रजातिया अपनाने की सलाह दी जैसे एन आर सी 150 इत्यादि। इसके साथ ही का सोयाबीन की खेती में पोषक तत्वों,कीट एवं रोग नियंत्रण हेतु प्राकृतिक जैविक उत्पादो को शामिल कर बेहतर खेती करने हेतू समसामयिक जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन से पधारी डाक्टर अनीता शुक्ला ने किसानों से अपने कृषि उत्पाद के विक्रय हेतु परंपरागत के बजाए व्यवसायिक नजरिए की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज को स्वयं ही प्रोसेस कर अधिक मुनाफा ले सकता है।
कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी से सुरेश जगदाले, पशु चिकित्सा विभाग से डाक्टर ललित पाटीदार, मत्स्य पालन विभाग से मत्स्य निरीक्षक नयन माहिले, उद्यान विभाग से सुनील मंडलोई ने अपने अपने विभाग द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कसरावद बी एस सेंगर ने कार्यक्रम के संचालन के साथ ही किसानों के हित में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
कृषि अधिकारी सेंगर ने जिले में कपास फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान एचडीपीएस पद्धति से प्रति हेक्टेयर पौध संख्या बढ़ाने की तकनीक पर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बाबूलाल तिरोले द्वारा किया गया।