BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 6:39 pm
KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती पर बावनगजा में हुआ कार्यक्रम, पुलिस ने 250 बच्चों के साथ मनाया जनकल्याणी पर्व, चलाया सृजन अभियान, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। मध्यप्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर 29 से 31 मई तक जनकल्याणी पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बड़वानी पुलिस ने बच्चों और किशोरों के लिए सृजन अभियान और समर कैंप का आयोजन किया।


कार्यक्रम में 250 से अधिक बच्चों को प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बावनगजा का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर और वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों के साथ संवाद किया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ दोपहर का भोजन भी साझा किया।


बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सृजन अभियान के 18 दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें जीवन कौशल शिक्षा, शारीरिक व्यायाम और सशक्तिकरण प्रशिक्षण शामिल हैं। यह अभियान रेहगुन, छपरी पंचायत और बड़वानी शहरी क्षेत्र के बच्चों को एक साथ जोड़ रहा है।


कार्यक्रम में समाजसेवी संस्थाएं श्आसश्, श्जानाश् और श्ममताश् पुलिस विभाग के साथ सहयोग कर रही हैं। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महेश सुनैया, एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, डीएसपी जितेंद्रसिंह भास्कर, रक्षित निरीक्षक चेतन सिंह बघेल, थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह और सूबेदार उषा सिसोदिया व अलका वास्केल उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE