BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 6:58 pm
KHABAR : संपूर्ण प्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती के उपलक्ष में जन कल्याणी पर्व अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष रतलाम में सफल महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जन कल्याणी पर्व अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष रतलाम में सफल महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संपूर्ण प्रदेश में 26 से 31 मई 2025 तक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जयंती के उपलक्ष में प्रदेशव्यापी जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत 28 मई 2025 को सृजनशील लाडली नवाचार उद्यमिता एवं नेतृत्व दिवस अंतर्गत जिले के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आजीविका एवं स्वालंबन के क्षेत्र में 10 सफल महिलाओं का सम्मान जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास आरके मिश्रा एवं जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जयप्रकाश सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान आजीविका मिशन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही महिलाओं द्वारा अपनी सफलता की कहानियां को सबके सामने प्रस्तुत किया गया। सफल महिलाओं द्वारा समूह के माध्यम से ग्राम की वंचित महिलाओं को लाभ दिलाया जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में बाजना विकासखंड से सोनू बोरिया, दीपिका बोरिया, जावरा विकासखंड से पार्वती मेहरा, ब्लॉक मालवीय विकासखंड  पिपलौदा से संगीता जाट, कृष्णा कपासिया, रतलाम विकासखंड से नाथि गणावा एवं सैलाना विकासखंड से ललिता वसुनिया, बुलाक मालवीय एवं ह्यूमली दीदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला प्रबंधक अभिलाष कुमार सोनी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE