BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 7:47 pm
KHABAR : नालों-नाली का सफाई कार्य निरंतर जारी, गुरुवार को यातायात थाने के बाहर व 34 नं में चला अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में स्वच्छता कार्यों को गति प्रदान करने एवं बारिश पूर्व बड़े नाले नालियों की सफाई का कार्य नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार व स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित के नेतृत्व तथा स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक की देखरेख में निरंतर जारी है। अभियान के तहत गुरुवार 29 मई को नगर पालिका द्वारा बड़े नालों और नालियों की सफाई हेतु गठित विशेष टीम ने टैगोर मार्ग स्थित यातायात थाने के बाहर नाले की सफाई की, वही योजना क्रमांक 34 में नालों व नालियों की सफाई कर दोनों स्थानों से करीब 10 ट्राली मलवा निकाला गया। बड़े नालों व नालियों की सफाई के कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जमनालाल पाटीदार एवं स्वास्थ्य सभापति धर्मेश पुरोहित द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारी टांक ने बताया कि नालो की सफाई के लिए 15 मई से प्रारंभ किए गए महा अभियान के तहत अब तक प्राइवेट बस स्टैंड स्थित बड़ा नाला, प्राइवेट बस स्टैंड स्थित रपट के नीचे, बारादरी से महू रोड पुलिया तक का नाला, फव्वारा चौक सैनी पान से बारादरी तक नाला, फ्रूट मार्केट नाला,स्कीम नंबर 34 स्थित रपट, 34 नंबर में बेक लाइन की नालियां,जवाहर नगर पाटीदार छात्रावास पुलिया  के यहां तथा बड़ा नाला, गुप्ता हॉस्पिटल पुलिया के यहां, स्कीम नंबर 9, मूलचंद मार्ग,बालाजी एनक्लेव वाला नाला व रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे वाले चेंबर की सफाई की जा चुकी है स नालों व नाली की सफाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर, अविनाश घेँघट,  गोपाल नरवले रहित संबंधित क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक भी मौके पर उपस्थित रहकर कार्य की निरंतर मानिटरिंग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE