BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 7:59 pm
KHABAR : जिले की 135 ग्राम पंचायत में चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, मई माह की इस तारीख से होगी शुरूआत, जून तक होगा संचालित, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला रतलाम द्वारा बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई 2025 से 12 जून तक किया जाएगा। अभियान अंतर्गत कृषि पशुपालन उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय योजना एवं मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा इजाद की गई नवीन उन्नत कृषि तकनीकियों तथा कृषकों द्वारा कृषि में किया जा रहे नवाचारों की जानकारी स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी, कृषि उद्यमी एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा कृषको को दी जाएगी। जिले की 135 ग्राम पंचायत में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत 29 मई से 12 जून तक शिविर आयोजित किए जा रहें है। शिविरो के सफल संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतो के लिए नोडल अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी, क्षे़त्र विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसान भाई अभियान में सम्मिलित होकर कृषि की नवीन तकनीकियों नवाचारों योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करें।

अभियान का शुभारंभ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुवल माध्यम से 29 मई को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष रतलाम में आयोजित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE