देवास। जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के गहरीकरण एवं साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड खातेगांव के नेमावर में मां नर्मदा नदी के घाट पर नर्मदा पथ सर्वे एवं जन जागरूकता यात्रा के तहत सिद्धनाथ घाट पर श्रमदान कर साफ सफाई की गई। इसके साथ नर्मदा नदी को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सचिन शिंपी, विकासखण्ड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक, विकासखण्ड समन्वयक नीरज द्विवेदी, नवांकुर संस्था के हीरालाल गेहलोत, रामेश्वर पवार, अशोक यादव, हरिओम परमार एवं परामर्शदाता रोशनी परमार संगीता शर्मा, मोहन सिंह राजपूत, अभिषेक चौबे प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अनुराधा जोशी विष्णु प्रसाद भदोरिया आदि उपस्थित थे। इस दौरान नर्मदा नदी के संरक्षण एवं जनजागरूकता के लिए ग्राम बजवाड़ा, राजौर, दावठा, मेलपिपलिया आदि ग्रामों में चौपाल का आयोजन किया गया जिसके तहत नर्मदा स्वच्छता एवं परिक्रमा वासियों के लिए भोजन आवास एवं परिक्रमा मार्ग आदि की जानकारी सर्वे के दौरान प्राप्त की गई।