छतरपुर। बुंदेल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मऊसहानियां में संस्कृति विभाग और महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विरासत महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छत्रसाल दर्पण स्मारिका का विमोचन किया प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती वीरों और रणबांकुरों की धरती है इस पुण्य पवित्र धरती में महाराजा छत्रसाल का जन्म हुआ उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि को में नमन करता हूं उन्होंने कहा कि कि महाराज छत्रसाल ने अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से आतातायियों से देश की सुरक्षा करने का प्रयास किया मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान को पर्यटन से जोड़ा जाएगा कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा प्रभारी मंत्री एंदल सिंह कंसाना सहित क्षेत्रीय विधायक कमाख्या प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।