BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 10:24 am
BIG REPORT : उज्जैन में लुटेरे दूल्हे की पार्टनर पत्नी भी पकड़ाई, महिलाओं से कर चुके लाखों रुपए की ठगी, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। शादी का झांसा देकर महिलाओं से प्लॉट, फ्लैट खरीदवाने और इन्वेस्टमेंट का लालच देकर महिलाओं व युवतियों से लाखों रुपए ठगने वाले लुटेरे दूल्हे को बड़नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी भी इस अपराध में बराबर की भागीदार थी, जिसे पुलिस ने आरोपी के खुलासे के बाद गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी सचिन जग प्रताप, निवासी पिपलिया हाना, इंदौर, जीवनसाथी डॉट कॉम और संगम डॉट कॉम जैसी वैवाहिक साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं से संपर्क करता था और शादी का झांसा देकर ठगी करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजा गया।


पुलिस पूछताछ में सचिन ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी नेहा शर्मा भी इस ठगी में शामिल थी। वह महिलाओं से पैसे ठगने में मदद करती थी और फिर उन्हें फोन कर खुद को सचिन की पत्नी बताकर उसकी असलियत उजागर करती थी। वह पीड़ित महिलाओं को बताती थी कि सचिन पहले भी कई महिलाओं से शादी का झांसा देकर पैसे ठग चुका है।


पुलिस ने नेहा शर्मा, पत्नी सचिन शर्मा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भेरूगढ़ जेल भेज दिया गया।


पत्नी ने भी दिया ठगी में साथ
आरोपी सचिन ने वैवाहिक साइट्स के माध्यम से शादी का झांसा देकर बड़नगर निवासी 34 वर्षीय महिला से लगभग 12 लाख रुपए और उज्जैन निवासी 40 वर्षीय महिला से 3.5 लाख रुपए व एक मोबाइल फोन ठगा था। दोनों महिलाओं की शिकायत पर पुलिस थाना बड़नगर ने कार्रवाई करते हुए पहले सचिन और फिर उसकी पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE