रामपुरा। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सक्रिय रूप से आज नगर के जामसागर तालाब जिसे छोटे तालाब के नाम से भी जाना जाता है। वहां पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य नगर परिषद अधिकारी केएल सूर्यवंशी ने कहा कि छोटे तालाब की साफ़ सफाई का हमने जल गंगा संवर्धन अभियान में पहले से प्लान कर रखा था। उसी प्लान के अनुसार आज तालाब के सूरज घाट के आसपास साफ़ सफाई की गई। बड़े बड़े टीलेनुमा जगह-जगह जो दिखाई दे रहे उन्हें जेसीबी के माध्यम से समतल करवा रहे हैं और भी हमारा यहां सौन्दर्यीकरण करवाने के लिए भी प्लान कर रहे हैं। सूरज घाट के यहां भी हम इसी व्यवस्था कर रहे की सिर्फ पूजा पाठ के लिए ही जा सकेंगे। मेरा प्रयास यहीं है कि अधिक से अधिक सुन्दर रूप दे सकूं। इस अवसर पर उपयंत्री स्वप्निल भूरिया सफाई कर्मचारी सहित नगर परिषद् के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।