BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 11:16 am
KHABAR : जिस पिता ने लगाई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका, उसी पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, कोर्ट में नाबालिग ने लगाए सनसनीखेज आरोप, जानें क्या है मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिस पिता ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई उसी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है। हाइकोर्ट में नाबालिग ने पिता पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। नाबालिग लड़की ने पिता पर उसका एक लाख में सौदा करने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने शराब के नशे में गलत हरकत करने को लेकर भी बयान दिया है। कोर्ट ने पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है। कोर्ट ने नाबालिग के बयान की सच्चाई सामने आने तक पिता की गिरफ्तारी नहीं करने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा- जब तक बहुत जरूरी न हो आरोपी पिता को गिरफ्तार न किया जाए।


नाबालिग ने पिता के खिलाफ ही बयान दिया
दरअसल मामला तिलवारा थाना अंतर्गत इलाके का है, जहां बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के तहत नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया था। पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बेटी की न मिलने पर पिता ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी। बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के बाद पुलिस ने नाबालिग को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में हाजिर होकर नाबालिग लड़की ने पिता के खिलाफ ही बयान दे दिया।


घर से भाग कर सहेली के साथ रह रही
पिता पर एक लाख रुपए लेकर में किसी शख्स के साथ शादी कराने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने कहा कि- मेरा सौदा किया इसलिए घर से भाग कर सहेली के साथ रह रही थी। नाबालिग लड़की ने अपने पिता के साथ रहने से इंकार कर दिया। कहा- पिता से लगता है डर इसलिए सहेली के साथ रहना है। कोर्ट ने लड़की को बालिग होने तक नारी निकेतन में रखने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस अनुराधा शुक्ला और अतुल श्रीधरन की कोर्ट में सुनवाई हुई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE