देवास। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज ने शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा भोपाल चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सयाजी द्वार पर समाप्त हुई। इसमें हजारों की संख्या में राजपूत सरदारों के साथ अन्य समाजजनों ने भाग लिया।
शाम करीब 6 बजे यात्रा की शुरुआत से पहले भोपाल चौराहे स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शौर्य यात्रा भोपाल चौराहे से रवाना हुई। सभी समाजजन पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पजामा साफा धारण कर यात्रा में शामिल हुए।यात्रा के मार्ग में जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया।कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी भी की गई।यात्रा में हाथों में भाले लिए द्वारपाल, पारंपरिक वेशभूषा में राजपूत सरदार और एक खुली जीप पर महाराणा प्रताप का चित्र आकर्षण का केंद्र रहे। शौर्य यात्रा भोपाल चौराहा से शुरू होकर नाहर दरवाजा, नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए सयाजी द्वार पहुंचकर सम्पन्न हुई।शोर्य यात्रा में संयोजक ठाकुर तंवरसिंह चौहान, अध्यक्ष राजपूत सेवा समाज सेवा ट्रस्ट ठा. रघुवीर सिंह बघेल, ठा. जय सिंह ठाकुर, ठा.भगवान सिंह चावड़ा, ठा. नरेंद्र सिंह राजपूत, ठा. अनिलराज सिंह सिकरवार, ठा. धर्मेंद्र सिंह चौहान,ठा. राजेंद्रसिंह बैस, ठा. राजवीर सिंह बघेल, ठा. धर्मेंद्रसिंह बैस, ठा. महेंद्र सिंह चावड़ा,नवीन गंगासिंह सोलंकी, शअमित सिंह राजपूत, विश्वजीत सिंह चौहान, सुमेर सिंह दरबार, ठा. मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाज मौजूद रहा।