BREAKING NEWS
BIG REPORT : सेफ क्लिक-2.0’ अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब रॉयल्स मुरैना ने किया रोटरी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 12:57 pm
KHABAR : जल बचाने के लिए थामा एक-दूसरे का हाथ, उल्टी छतरी बनी संरक्षण का प्रतीक, निकली मानव शृंखला और जागरूकता रथ, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शुक्रवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक भव्य मानव शृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया। शहरवासियों ने रणजीत हनुमान मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप प्रतिमा तक हाथों में हाथ डालकर जल संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश दिया।


जल गंगा रथ को दिखाई गई हरी झंडी
इस मौके पर महापौर ने ‘जल गंगा रथ’ को रवाना किया, जो शहरभर में घूमकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा। यह रथ प्रत्येक घर तक पहुंचकर वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और जल अपव्यय रोकने के उपायों की जानकारी देगा।


अब जल संरक्षण में भी बनेगा देश का अग्रणी
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में लगातार देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। अब हमारा लक्ष्य है कि जल संरक्षण के क्षेत्र में भी इंदौर देश का अग्रणी शहर बने। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।


महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे वर्षा जल को संग्रहित करें, घरों में श्केच द रेनश् जैसे उपाय अपनाएं, भूजल स्तर बढ़ाएं और जल बचाने की आदत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने ‘उल्टी छतरी’ को जल संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह प्रतीकात्मक रूप से पानी सहेजने की प्रेरणा देता है।


रेन हार्वेस्टिंग से लेकर तालाब गहरीकरण तक
महापौर ने जानकारी दी कि बीते तीन वर्षों में नगर निगम द्वारा जल संरक्षण के लिए सघन प्रयास किए गए हैं। अब तक शहर में 1.25 लाख से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही 156 कुओं, 28 बावडिय़ों और 16 तालाबों का गहरीकरण भी कराया गया है। जल निकासी चौनलों की समय-समय पर सफाई भी सुनिश्चित की गई है।


जल बचाने के लिए जरूरी है जनसहयोग
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा, पार्षद कंचन गिदवानी, हरप्रीत लूथरा, रूपाली पेंढारकर, पराग कौशल, कमल वाघेला, योगेश गेंदर, नगर निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहें।


महापौर ने कहा कि जल संरक्षण का लक्ष्य तभी संभव है जब इसमें जनता की भागीदारी हो। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जल संरक्षण के लिए संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को संरक्षित रखने में सहयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE