BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 1:05 pm
KHABAR : पंचायत में बैठे जनप्रतिनिधि थोड़ी बहुत शर्म बची हो तो सफाई पर ध्यान दें, मतदाताओं ने याद दिलाए चुनावी वादे, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। ग्राम पंचायत में बैठे हुए जनप्रतिनिधि थोड़ा चिंतन-मनन करले कि चुनाव में मतदाताओं के बाप-दादाओं के जमाने से व्यवहार गिनाते हुए पांव में धोख लगाकर और पकड़कर विकास कार्य करवाने के क्या क्या वादे किए थे। अब तीन साल की कार्यकाल पूरा हो गया। उन मतदाताओं के लिए अपने - अपने वार्डाे में क्या किया। अब थोड़ी बहुत शर्म बची हो तो पंचायत में बैठकर बचे हुए कार्यकाल में कुछ तो करो, नहीं तो नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा दे दो। क्यों बेशर्म ढिढ बनकर पदों पर कुण्डली मारकर बैठे हों। 
यहां पंचायत में रही बात सरपंच और प्रतिनिधि धार्मिक प्रवृत्ति के है ऐसा सुना है लेकिन यह सुनी हुई बात अब साफतौर पर साफ हो चुकी है धार्मिकता का ढोंग है क्योंकि गांव में जीतने भी देव देवीयो के मंदिर देवरे है गंदगियों से गीरे हुए हैं मंदिरों के चारों ओर गंदगी का साम्राज्य स्थापित है। ऐसा दिखावा भी किस काम का है। पोहा में अनार के दाने डालने के समान गांव में सिर्फ मुख्य मार्ग पर कचरा गाड़ी घुमाने से कुछ नहीं होता। 
ऐसा ही पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी के पास स्थित देवनारायण मंदिर पर नाली गटरों में वर्षों से किचड़ कचरा भरा पड़ा हुआ है। मंदिर पर सब दिन दुखी ही आते हैं। ऐसे सेठ धन्याठ्य लोग नहीं आते हैं। देवरे पर आज कल ही धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है जहां सैकड़ों धर्मालुओं की भीड़ उमड़ती है। पंचायत वालों को थोड़ी बहुत शर्म है तो सफाई व्यवस्था सुधारने की कोशिश कर लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE