नीमच। आज धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में नीमच के गुरुद्वारा पर छबिल लगाकर कच्ची लस्सी का शरबत राहगीरों को वितरित किया गया। यह आयोजन सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 तक चला। बताते चले की सिखों के पांचवें धर्म गुरु गुरु अर्जनदेव जी के शहीदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर अरदास किया गया। अरदास के बाद समाज जनों द्वारा लंगर लगाकर शरबत का वितरण किया गया।
बताते चलें कि श्री गुरु अर्जन देव जी साहब को काफी प्रताड़ना दी गई थी, उन्हें गर्म तवे पर बिठाया गया था। उन्हें शहीद किया गया। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीद दिवस के कार्यक्रम का अखंड पाठ साहब से शुरू किया गया था।