BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 1:42 pm
KHABAR : दतिया पण्डोखर सरकार धाम के नाम पर ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से बचें- मुकेश गुप्ता, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के पण्डोखर सरकार धाम की ओर से कभी भी किसी भी भक्त को कोई फोन नहीं किया जाता है और न ही कभी किसी से ऑनलाइन दान मांगा जाता है। यदि किसी भक्त को इस प्रकार के फोन या मैसेज आते हैं तो वह सावधान रहें, पण्डोखर सरकार धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने उक्तशय की जानकारी देकर श्रद्धालु भक्तों को सतर्क करते हुए कहा है कि पण्डोखर धाम के नाम पर यदि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से उन्हें कोई मैसेज आता है तो सावधान रहें क्योंकि पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज से मुलाकात करने अथवा बात करने के नाम पर कोई फोन या मैसेज नहीं किया जाता है और न ही किसी भी प्रकार का ऑनलाइन दान मांगा जाता है। उन्होंने कहा कि पण्डोखर सरकार धाम न्यूज चौनल के नाम से धाम का कोई चौनल नहीं है, पण्डोखर धाम का एकमात्र अधिकृत सोशल मीडिया चौनलष्पण्डोखर सरकार धामष् के नाम से है जिस पर दरबार का लाईव प्रसारण किया जाता है। इसी तरह पण्डोखर सरकार ट्रस्ट का अधिकृत बैंक अकाउंट ष्जन्म शक्ति पुंज बरहा मानव कल्याण संस्थान चौरिटेबल ट्रस्टष् के नाम पर है जिसमें भक्तगण ऑनलाइन दान जमा कर सकते हैं ,  अन्य किसी भी नाम पर ऑनलाइन दान स्वीकार नहीं किया जाता है। पण्डोखर धाम आश्रम प्रक्षेत्र में स्थित कार्यालय में भक्तगण प्रत्यक्ष दान देकर ट्रस्ट की अधिकृत रसीद प्राप्त करते हैं अथवा दानपात्र में गुप्तदान समर्पित करते हैं। ष्जन्म शक्ति पुंज बरहा मानव कल्याण संस्थान चौरिटेबल ट्रस्टष् के अधिकृत बैंक खाते में ऑनलाइन अथवा ट्रस्ट की रसीद के माध्यम से ही नगद दान स्वीकार किया जाता है। मुकेश गुप्ता ने भक्तों से अपील की है कि किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर मैसेज या फोन कॉल के माध्यम से ठगी करने वाले तत्वों पर कानूनी कार्रवाई कर अपराधियों को कानून के हवाले करने वालों को पण्डोखर धाम ट्रस्ट की ओर से सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE