BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 1:49 pm
KHABAR : माँ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सुरक्षा शाखा, जिला दतिया द्वारा महिला बाइक रैली का किया आयोजन, पढे़ खबर   

Share On:-

दतिया। शुक्रवार को माँ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से जिला पुलिस दतिया की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा एक भव्य महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के दिशा-निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार शिवहरे जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह बाइक रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पीतांबरा मंदिर, राजगढ़ चौराहा, टाउन हॉल होते हुए किला चौक पहुँची। मार्ग में रैली के माध्यम से दुकानदारों, ऑटो चालकों एवं आम नागरिकों को देवी अहिल्याबाई के महान कार्यों तथा महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। बाइक रैली का समापन पुलिस लाइन पहुँचकर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर महिलाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे है।


महिला थाना प्रभारी डॉ. मोनिका मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE