BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अब इस माह में लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल.. <<     KHABAR : नल-जल योजना में करोड़ों के गबन का आरोप, पानी.. <<     NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 3:11 pm
KHABAR : ओंकारेश्वर पहुंचीं यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, ज्योतिर्लिंग महादेव के किए दर्शन, देश और समाज की खुशहाली की कामना, पढे़ खबर 

Share On:-

ओंकारेश्वर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को पवित्र तीर्थस्थल ओंकारेश्वर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। मंदिर परिसर में परिवार संग विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।


शुक्रवार को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन दोपहर 1 बजे ओंकारेश्वर पहुंची। जहां मंदिर के कार्यपालन अधिकारी व पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे मंदिर प्रांगण पहुंचीं। जहां सायंकालीन पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित और पंडित दीपक जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अभिषेक व पूजन सम्पन्न करवाया। पूजन के दौरान राज्यपाल अत्यंत श्रद्धा भाव में लीन रहीं और पूरे परिवार के साथ दर्शन किए। वहीं मंदिर समिति ने शाल व प्रसाद भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।


ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अखनो सिंधिया ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की यात्रा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। दर्शन के दौरान आम श्रद्धालुओं को भी नियंत्रित रूप से दर्शन का अवसर मिला।


आपको बता दें कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसकी मान्यता पूरे देशभर में है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। वहीं विशिष्ट आगंतुकों के आगमन से मंदिर की गरिमा और भी बढ़ जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE