BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 3:18 pm
KHABAR : साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं को दी जनसंख्या बढ़ाने की नसीहत, कहा- एक रोटी कम खाना लेकिन, लव जिहाद से लेकर हिंदू राष्ट्र पर दिया बड़ा बयान, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने लव जिहाद से पहलगाम हमले पर सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘पहलगाम हमला सिर्फ हमला नहीं, यह मुगल साम्राज्य जैसा हिंदुओं पर सुनियोजित नरसंहार है।


हिंदुओं को दी जनसंख्या बढ़ाने की नसीहत
दरअसल, पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर आज शुक्रवार को महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की जयंती पर करणी सेना के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद को विशेष वर्ग की सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा, इन लोगों को सख्त जवाब दिया जाएगा। उन्होंने हिंदुओं को ज्यादा से ज्यादा जनसंख्या बढ़ाने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा, “बहुसंख्यक समाज अपनी जनसंख्या बढ़ाए और भारत को मजबूत करें। जो लोग लव जिहाद कर रहे हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।


प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस का इतिहास बताया देशद्रोही वाला
प्रज्ञा ठाकुर यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेसियों का इतिहास देशद्रोही वाला है, वह किसी से छुपा नहीं है। मोदी जी ने संकल्प लिया है कि वह कांग्रेस मुक्त भारत करेंगे। गद्दारों को चुन-चुन का निपटा दीजिए, हमारा संकल्प पूरा हो जाएगा। मोदी जी का संकल्प पूरा हो जाएगा। राष्ट्र अखंड बनेगा, भारत परम वैभव बनेगा।


ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे लोगों को करारा जवाब
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे लोगों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “जो पप्पू और टप्पू ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना। एक रोटी कम खाना लेकिन वोट धर्म को ही देना। जहां अधर्मी होते वहां विजय होती है। एक समाज समरस समाज यह हमारा संकल्प होना चाहिए, तभी हिंदू राष्ट्र होगा। 


राजा सिंह की बात दोहराई-  गाय काटना तुम्हारा धर्म है, तुम्हें काटना हमारा धर्म है
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि “कांग्रेस का शासन राज्य और केंद्र में था तो उनके ऊपर जमकर जुल्म ढाए गए। धारा 370 हटाने वाला पराक्रमी ही होगा। अभी भी नारे लगाते हैं भारत अखंड हो।” गौ हत्या बंद करने के लिए भी प्रज्ञा ठाकुर ने अपील की। उन्होंने कहा, “हैदराबाद में हमारे भाई राजा सिंह ने कह दिया गाय काटना तुम्हारा धर्म है, तुम्हें काटना हमारा धर्म है। निशनित रूप से हमारे देवी-देवताओं को अगर किसी ने अपशब्द कहे तो उन्हें दलना हमारा धर्म है और हमें करना होगा।


जासूसी कांड में पकड़े गए पूर्व मंत्री पर भी दिया बयान
जासूसी कांड में पकड़े गए राजस्थान के पूर्व मंत्री पर भी प्रज्ञा ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निश्चित ही मंत्री भी आतंकवादी की श्रेणी में आते हैं।कोई भी यूं ही जासूसी नहीं करता, इनके द्वारा सपोर्ट किया जा रहा था। भारत से गद्दारी करने के लिए उन्होंने ऐसी मिल खोल कर रखी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE