BREAKING NEWS
NEWS : बाल संरक्षण पर चित्तौड़गढ़ पुलिस का फोकस,.. <<     NEWS : प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने सेवा.. <<     NEWS : कॉलेज शिक्षा प्रयोगशाला सहायक संघ की नई.. <<     KHABAR : भूत-पिशाच निकट नहीं आवे..., हनुमान चालीसा से.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ राशि को मिलेगा अटका धन,सिंह राशि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 3:48 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान- जिला प्रशासन ने की जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, जिले में 918 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर एक लाख से अधिक ट्रेक्टर ट्रॉली मिट्टी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिल में जन सहयोग से जल संवर्धन का अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशन में प्रारंभ किये गये जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत जिले में 243 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 1673 तालाबों, चेकडेम, स्टाप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर, 918 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर एक लाख 6319  ट्रेक्टर ट्राली मिटटी निकालकर किसानों ने अपने खेतों में डाली है। इस कार्य में कुल 6519 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की है। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 43 लाख 23 हजार 299 घन मीटर से बढ़कर एक करोड़ 15 लाख 77 हजार से अधिक घन मीटर हो गई है। साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाउ मिटटी भी उपलब्ध हुई है।

जिला पंचायत नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद क्षेत्र जावद में जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 73 ग्राम पंचायतों में 592 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन किया गया है। इनमें से 339 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर, अब तक 20786 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 1850 ग्रामीणों ने सहभागिता की है।

मनासा क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 102 ग्राम पंचायतों में 636 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर, 318 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर, 19982 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 2218 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है।

इसी तरह जनपद क्षेत्र नीमच ने सभी 68 ग्राम पंचायतों में 427 जल संरचनाओं के गहरीकरण के कार्य चिन्हित किए जाकर, इनमें से 243 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभकर, अब तक 15551 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी जन सहयोग से निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 5321 ग्रामीणों ने सहभागिता की है।

जल संसाधन के 18 जलाशयों से निकाली गई 50 हजार ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी
इसके साथ ही जल संसाधन विभाग द्वारा 18 जलाशयों का जनसहयोग से गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर, 50 हजार ट्रेक्टर ट्राली एक लाख घन मीटर मिट्टी किसानों ने निकाल कर अपने खेतों में डाली हैं इसमें 900 ग्रामीणों ने जनसहभागिता की हैं। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विमल श्रीवास्‍तव ने बताया, कि कवई, नयापुराना, जीरन, केनपुरिया, जमुनिया, चमलेश्‍वरएवं बैसला के तालाबों का जन सहयोग से गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। अब तक लगभग 50 हजार ट्रेक्‍टर ट्राली मिट्टी निकालकर, 900 किसानों ने अपने खेतों में डाली है। इससे किसानों के खेतों की उत्‍पादकता बढेगी, साथ ही तालाबों का गहरीकरण होने से जल भराव क्षमता भी बढी है। जल स्‍तर में भी वृद्धि होगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE