BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 3:53 pm
KHABAR : कलेक्टर ने की जल गंगा संवर्धन अभियान के सभी घटकों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले में कुआ रिचार्ज के सभी कार्य एक सप्‍ताह में पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जनपद सीईओ एवं सभी सहायक यंत्रियो व सहायक कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के सभी घटकों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर के समक्ष उपयंत्री सेक्टर वार नवीन खेत तालाब निर्माण, डगवेल रिचार्ज और पुराने वर्षों के प्राकृतिक संसाधन संबंधी कार्यों का उपयंत्री वार प्रस्तुतीकरण किया गया। कलेक्टर चंद्रा ने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सहायक यांत्रियों को निर्देशित किया, कि पुराने वर्षों के कार्यों की पेंडेंसी बहुत ज्यादा है , इसमें प्रकृतिक संसाधन के कार्यों को सतत प्रगतिरत रखकर, उन पर मस्टर भी जारी कराए और प्रत्येक ग्राम पंचायतवार सामग्री के भुगतान की बुकिंग के लिए भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। खेत तालाब के सभी कार्यों पर सतत मस्टर चलने और डगगवेल रिचार्ज के सभी कार्य को सातदिवस में पूर्ण कराकर उन पर सामग्री भुगतान की बुकिंग करने के निर्देश सहायक यांत्रियों को दिए गए। समीक्षा में कलेक्टर द्वारा पुरानी जल संरचनाओं से मिट्टी निकलवाकर कृषकों के खेतों को तैयार करवाने के कार्यों की सराहना की गई। और उन्‍होने और अमृत सरोवर निर्माण के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिले में 721 खेत तालाबों और 1860 कुआ रिचार्ज के कार्य जारी- 
बैठक में बताया गया, कि जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 831 चिन्हित खेत तालाब के कार्याे में से वर्तमान में 721 खेत तालाबों का निर्माण कार्य जारी है। कलेक्‍टर ने शेष रहे खेत तालाबों का निर्माण कार्य भी तत्‍काल प्रारंभ करवाकर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। कुँआ रिचार्ज के स्‍वीकृत कुल 1900 कार्याे में से वर्तमान में 1860 कुँआ रिचार्ज के कार्य प्रगति पर हैं। कलेक्‍टर ने कुँआ रिचार्ज के सभी कार्य एक सप्‍ताह में पूर्ण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ और उपयंत्रियों को दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE