BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 3:58 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- बाजार से कम मूल्य पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिलने से लोगों को हो रही बड़ी बचत, आमजनों को जन औषधि केंद्र पर मिल रही सस्ती और गुणवत्‍तापूर्ण दवाइयां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हर वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली बाजार में बिकने वाली महंगी दवाइयां बाजार से कम दाम पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अनेकों जनहितैषी योजनाए चलाई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री देश भर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र प्रारंभ किए है। इससे आमजनों को दवाइयों पर, खर्च होने वाली मोटी रकम पर बड़ी बचत हो रही है। इन औषधि केन्द्रों पर ना सिर्फ उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल रही है, यहां दवाइयां सस्ती भी मिल रही है।
नीमच जिले के जावद नगर में बस स्टैंड के पास संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से जावद नगर ही नही आस पास के ग्रामीणों को भी अच्छी गुणवत्‍ता की दवाइयां मिल रही और दवाइयों पर 10ः से 70ः तक छूट भी मिल रही है जिससे लोगों के दवाइयों पर होने वाले खर्चे में बड़ी बचत भी हो रही है। जावद क्षेत्र के लोग इस जन औषधि केंद्र के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद भी कर रहे हैं।
जावद के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की संचालिका और फार्मासिस्ट पूजा चंद्रावत ने बताया कि मैंने मंदसौर से बी फार्मा किया है और शादी के बाद यहां जावद में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह जो योजना है इससे गरीब मरीजों का बहुत ही ज्यादा फायदा हुआ है। जन औषधी केंद्र पर उच्च गुणवत्ता वाली कम दर पर दवाईयां मिलती है। हमारे यहां महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड भी मिलते है जो बाजार 50 रुपए के मिलते है जो हमारे यहां सिर्फ 15 रुपए में मिलते है। इसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहूंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, जिन्होंने यह योजना चलाई है, आप सब जन औषधि केंद्र आए और इस योजना का फायदा उठाए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE