BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 4:07 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं को मिल रही है उचित खानपान में मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत शासन से मिल रही आर्थिक मदद महिलाओं के लिए गर्भावस्‍था में उचित खानपान और स्वास्थ्य, देखभाल में काफी मददगार साबित हो रही है।
नीमच जिले के ग्राम आकली की आशा जाटव कहती है, कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से मिली राशि से, उन्हें गर्भावस्था और प्रसव के बाद अपने स्वयं की स्वास्थ्य देखभाल एवं उचित खानपान में काफी मदद मिली है। आशा ने अपने गांव के आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन करवाया। इससे उसे गर्भावस्था एवं प्रसव के बाद बहुत मदद मिली है।
ग्राम हरवार निवासी रीना पति मनीष अहिरवार की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह चिंतित थी, कि बच्चे के जन्म के बाद उसका व बच्चें का खर्च कैसे पूरा कर पाएगी। रीना ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में अपना पंजीयन करवाया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत रीना को दो किश्‍तों में पांच हजार रूपये की राशि मिली। इस राशि से रीना ने आवश्यक दवाईयां, पोषण आहार तथा स्वयं व बच्चें के लिये खर्च, आवश्यक सामग्री खरीदी। रीना व उसकी बेटा दोनों स्वस्थ्य है।
रीना का कहना है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान है। वह इस योजना के तहत मिली मदद के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE