भोपाल। मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले महिला अफसर की पोस्टिंग की गई है। सीनियर आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड डीजीपी बनाया गया है। वहीं अनिल कुमार को महिला सुरक्षा का एडीजी बनाया गया है।
दरअसल, गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार 1991 बैच की आईपीएस प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक बनाई गई हैं। इससे पहले वह महिला सुरक्षा में विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर थीं। वहीं एसआईएसएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार को महिला सुरक्षा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 1995 बैच के विसबल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर को उनके कर्तव्य के साथ एसआईएसएफ का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अवर सचिव आशीष भार्गव ने इसका आदेश जारी किया है।