चित्तौड़गढ़। श्री विद्या भारती संस्थान द्वारा संचालित विद्या निकेतन उमावि गांधीनगर के सहायक प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विद्या भारती संस्थान सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा, विशिष्ठ अतिथि श्री विद्या भारती संस्थान कोषाध्यक्ष जगदीश टेलर थे। अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार ने की। विद्यालय समिति सचिव सुनील कुमार राठी, कोषाध्यक्ष रामेश्वर कुमावत, सदस्य महेन्द्र लोठ के सानिध्य में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर कैलाशचन्द्र शर्मा एवं जगदीशचन्द्र टेलर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को माला, उपरना ओढ़ा कर तिलक लगाकर सम्मान किया गया। विद्यालय समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले विषय आचार्य-दीदी का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, गोपाल गौड़, घनश्याम आगाल, दीपक सिंह कसाना, ललिता खण्डेलवाल सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे। संचालन माया शर्मा व ममता सुखवाल ने किया।